छत्तीसगढ़

CG : खुले मैदान में युवक ने किया अग्निस्नान, सुसाइड की कोशिश से सहमे लोग

भिलाई में एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे जलता हुआ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब तक मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया, तब तक वो बुरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। हालत गंभीर होने से उसे पहले जिला अस्पताल दुर्ग और फिर रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब वेंकटेश्वर टॉकीज के पास किसी युवक ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां जाकर पता चला कि वहां रहने वाले मंगेश विश्वकर्मा (30) ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

मंगेश संजय नगर में रहता है। वो वहीं पर स्थित एक मैदान में पहुंचा और खुद के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। जब वो जलने लगा तो उसने बचाने के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां रह रहे लोग दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया। इधर सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम वहां पहुंची और उसने आग बुझाकर गंभीर रूप से जल गए युवक को अस्पताल भेजा।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

39 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

54 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

54 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago