छत्तीसगढ़

CG : गर्मी में पेयजल को लेकर बरते सावधानी, साफ पानी पीना है जरूरी

बिलासपुर ।  गर्मी के मौसम में होने वाली ज्यादातर बीमारियां पानी से संबंधित होती हैं। पानी के साफ नहीं होने पर इसमें कीटाणु पनपने की दशा में इसका सेवन करने से बीमार पड़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। वैसे भी इन दिनों रोजाना शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मटमैला पानी घरों में पहुंचने की शिकायत आ रही है। ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए पानी को साफ और शुद्ध करके पीना जरूरी हो गया है। यदि पानी को साफ नहीं करते है तो जल जनित बीमारी से संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाएगी। इन बातों को ध्यान में ही रखते हुए शहरवासियों को पानी साफ व शुद्ध करके पीने की नितांत आवश्यकता है। जिन घरों में आरओ व पानी साफ करने के अन्य तरह के फिल्टर के उपयोग हो रहे है, उन्हें तो डर नहीं है, लेकिन जिन घरों में पानी साफ करने वाले मशीन नहीं है, तो वे पानी साफ करने के कुछ तरीके अपनाकर पेयजल को शुद्ध कर सकते हैं। पानी साफ करने के कुछ ऐसे उपाय है जो इस गर्मी में आपको जलजनित रोगों से बचा सकते है। पीने से पहले पानी को उबाल लें पानी को उबालकर पीना काफी बेहतर होता है। पानी को उबालने से उसमें रहने वाले हानिकारक जीवाणु खत्म हो जाते है। इस तरह पेयजल को शुद्ध करने का यह सबसे बेहतर तरीका है। पानी को हमेशा उबालने के बाद ठंडा करके पीना चाहिए। इसमें एक बात ध्यान देने वाली है यह है कि पानी को उबालकर कभी भी प्लास्टिक की बोतल में नहीं रखना चाहिए। हमेशा उबाला गए पानी को कांच, स्टील, तांबा और मिट्टी के बर्तन में रखकर पीना चाहिए। वाटर क्लीनिंग ब्लीच और क्लोरिन टैबलेट का करें उपयोग पानी को साफ करने के लिए वाटर क्लीनिंग ब्लीच और क्लोरिन टैबलेट्स का उपयोग करना चाहिए। अक्सर पानी की टंकी, तालाब की सफाई में इसका उपयोग किया जाता है। गर्मियों के दिनों में बर्तन में पानी भरने के बाद इसे थोड़ी मात्रा में डाल देना चाहिए। इससे पानी को दूषित करने वाले तत्व खत्म हो जाते है और पानी पीने योग्य बन जाता है। इसके साथ ही इससे जलजनित बीमारी की आशंका बेहद कम हो जाती है। पोर्टेबल फिल्टर का करें उपयोग पानी को साफ करने के लिए अगर आप घर में आरओ नहीं लगवा पा रहे हैं तो पोर्टेबल फिल्टर लगा सकते हैं। इससे पैरासाइट्स को हटाने में मदद मिलती है। आप जिस जगह रहते हैं, वहां के पानी के हिसाब से पोर्टेबल फिल्टर चुनना चाहिए। यह भी पानी को पीने योग्य साफ बना देता है। फिटकरी का करे उपयोग पानी को साफ करने के लिए परंपरागत तरीके के अंतर्गत फिटकरी का उपयोग कर सकते है। बर्तन में पानी भरने के बाद फिटकरी का कुछ टुकड़ा उसमें डाल देना चाहिए। फिटकारी पानी में रहने वाले हानिकारत तत्वों को खत्म करने की शक्ति रखता है। जिसके बदौलत पानी साफ हो जाता है। सोलर डिसइंफेक्टेंट धूप की मदद से भी पानी को अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। पानी को कुछ देर तेज धूप में रखने के बाद काफी हद तक कीटाणुओं का सफाया हो जाता है। हालांकि, ज्यादा गंदे पानी को साफ करने में यह ज्यादा कारगर तरीका नहीं है। लेकिन सामान्य पानी इससे साफ हो जाता है।

kgnews

Recent Posts

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास…

23 minutes ago
CM विष्णु देव साय आज कवर्धा में BJP के नए जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण, कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

CM विष्णु देव साय आज कवर्धा में BJP के नए जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण, कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

31 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…

43 minutes ago
CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…

48 minutes ago
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…

50 minutes ago
CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

52 minutes ago