रायपुर, आयुर्वेद चिकित्सा विभाग द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जा रहा है और जरूरतमंद ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार कर आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की जा रही हैं। रोगियों को उचित परामर्श और परहेज संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।
आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.अजय नायक ने बताया कि शिविरों में मौसम के अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या, योगासन एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली से जुड़ी जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग प्राकृतिक और स्थायी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
जुलाई माह में आयोजित शिविरों में कुल 327 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया, जिसमें रनभाटा से 41, जिलाडी से 34, बारडोली से 94, बोदा से 61 तथा चनघोरी से 97 रोगी शामिल हैं।
इन शिविरों में मरीजों को आयुर्वेदिक दवाई, शास्त्रोक एवं अन्य पेटेंट औषधियां वितरित किया गया। बुनगा केंद्र में प्रत्येक माह जीवनशैली में बदलाव हेतु सत्र, औषधीय पौधों की जानकारी, मितानिन प्रशिक्षण, नियमित योगाभ्यास, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…