CG : गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार कृतसंकल्पित : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

बालोद। प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि, विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्र व समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। यादव ने कहा कि शिक्षा की महत्ता एवं प्रासंगिकता को समझते हुए केन्द्र व राज्य सरकार देश के नौनिहालों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ठोस रणनीति बनाकर इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। आने वाले कुछ समय में ही इसका सार्थक परिणाम हमें देखने को मिलेगा।

स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर के नवनिर्मित शाला भवन के लोकार्पण अवसर पर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कुल 01 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शाला भवन का फीता काटकर विधिवत् लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर गुरूर में डोम सहित कला मंच, सायकल स्टैण्ड तथा प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय गुरूर के प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि यशवंत जैन एवं चेमन देशमुख सहित पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव सहित एसडीएम रामकुमार सोनकर, जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरूर वासियों को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन के सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर देश को शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर बनाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु जो शिक्षा प्रणाली लागू की है उसे दुनिया के 13 देशों द्वारा अपने-अपने देशो में लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुजरात माॅडल का अध्ययन करने हेतु मैं अभी हाल में ही गुजरात गया था। उस दौरान मुझे गुजरात के उत्कृष्ट शिक्षा माॅडल का निकट से अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। वहाँ पर इसरो के सेटेलाईट के माध्यम से स्कूली बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत जिन स्कूलों में उस कालखंड में संबंधित विषय के शिक्षक उपलब्ध नही होने पर सेटेलाईट के माध्यम से बच्चों को उस विषय का अध्यापन कराया जाता है।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

31 minutes ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

3 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

4 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

4 hours ago