सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर में गोबरी नदी पर बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है. बारिश के चलते इसका बाउंड्री वाल भी टूटकर गिर गया. पुल में दरारें और धंसाव साफ नजर आ रहे हैं. इसके गिरने की आशंका बढ़ गई है. हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीण डर के साए में आवाजाही कर रहे हैं.


बता दें, 2005 में तात्कालीन सीएम डॉ. रमन सिंह द्वारा इस पुल का लोकार्पण किया गया था. लेकिन अब 20 साल में यह पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है. करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पुल ग्राम शिवप्रसाद नगर, डबरीपारा, भंवराही, बांसापारा समेत कई गांवों को सूरजपुर जिला मुख्यालय से जोड़ता है. ऐसे में इस कमजोर पुल के टूटने से लोगों के दुर्घटना के शिकार होने की संभावना है. साथ ही गांवों से सड़क संपर्क टूट सकता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में बच्चों की पढ़ाई, खेती-बाड़ी और जरूरी कामकाज के लिए भी इसी पुल पर निर्भर रहना मजबूरी है. लेकिन पुल की जर्जर हालत के कारण हर वक्त हादसे का डर बना हुआ है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…