भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी के तहत आदर्श इस्पात ग्राम कातरो तथा 18 मार्च को उमरपोटी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से कुल 149 लोग लाभान्वित हुए।
कातरो में चिकित्सा शिविर
कातरो में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 102 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया। प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। इस शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ राहुल सिंगरोल, फार्मासिस्ट शषि भूषण, शुगर एवम बीपी परीक्षण के लिए रेखा देव, पंजीयनकर्ता शम्भू दयाल तथा विभाग की ओर से बुधेलाल उपस्थित थे।
उमरपोटी में चिकित्सा शिविर
उमरपोटी में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 47 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया। इस शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ धीरज कुमार, फार्मासिस्ट शषि भूषण, शुगर एवम बीपी परीक्षण के लिए रेखा देव, पंजीयनकर्ता श्री शम्भू दयाल तथा विभाग की ओर से बुधेलाल उपस्थित थे।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…