कोरबा गुण्डा टैक्स नहीं देने पर नग्न कर पीटने और अपहरण मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। अभिषेक तुली ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वे अपने दोस्त सागर के घर पास बैठा था कि उसी समय चीना पाण्डेय का फोन आया जो बोला कहां है, तो प्रार्थी सागर के घर के पास बैठा हूँ बताया तो वह वही रूकने बोला तब डरकर अपनी स्कूटी से घर जाने निकला था, कि दो बाईक में कोमल पटेल, गौतम, आलोक ऊर्फ सोना, कृष ऊर्फ गोलू एवं पाण्डया दोनों तरफ से आकर प्रार्थी के स्कूटी के सामने बाईक को अड़ा दिये और पाण्डया पीछे स्कूटी में बैठ गया।
उसके बाद वे लोग जबरदस्ती धमकी देते हुये अगवाकर चीना पाण्डेय के गौशाला लेकर गए। वहां पर पहले से चीना पाण्डेय, गोपू पाण्डेय, नीशू, राहुल ऊर्फ मोटू एवं कई लड़के थे। चीना पाण्डेय पहले भी दो तीन बार गुण्डा टैक्स के रूप में 5000₹, 10000₹ ले चुका है जो देखते ही पैसे की मांग किया लेकिन इस बार प्रार्थी के पास पैसे नहीं होने से नहीं देने पर गौशाला अंदर बंदकर बेल्ट, डण्डा से मारने लगे। पूरा कपड़ा उतार दिये थे और धमकी दी कि अपने घर से दस हजार रूपये मंगवा नहीं तो तेरा खेल खत्म कर देंगे, तब प्रार्थी अपने पत्नी को फोन लगाया और उसे बताया कि चीना पाण्डेय लोग मुझे अगवा कर गौशाला में लाकर कमरे में बंद कर दिये है तुम लोग दस हजार रूपया लेकर आ जाओ नहीं तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 01. गोपू उर्फ प्रकाश पांडे पिता स्वर्गीय राकेश पांडे उम्र 32 साल साकिन ब्राह्मण मोहल्ला थाना कोतवाली कोरबा 02. गोलू क्रिश उर्फ विकास दास पिता स्वर्गीय मुकरीत दास उम्र 27 साल साकिन पुरानी बस्ती नीम चौक कोरबा 03. बाबुल जयसवाल उर्फ बांड्या पिता रामकुमार जायसवाल उमर 19 साल साकिन पुरानी बस्ती सिंधी मोहल्ला कोरबा
बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…
’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…
बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…
रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…
कोरबा। शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक…
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने किया…