छत्तीसगढ़

CG : ग्राम पंचायत नरिहा में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

95 आवेदन प्राप्त, विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण

कोण्डागांव, सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरिहा में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

शिविर में कृषि, खाद्य, आदिवासी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, श्रम तथा अन्य विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 05 बी-1 एवं डिजिटल किसान किताब वितरित की गई। खाद्य विभाग द्वारा 05 राशन कार्ड प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा 11 श्रम कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 06 जन्म प्रमाण पत्र एवं 05 आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 02 बच्चों को जाति प्रमाणपत्र, मरेगा द्वारा 10 जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 07 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन तथा पोषण किट वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके अलावा उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को अनुदान संबंधी जानकारी एवं सामग्री प्रदान की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

1 hour ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

2 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

2 hours ago