छत्तीसगढ़

CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में 24 जुलाई को कृषि और संस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण रायपुर (एपीडा) संस्था एवं आनंद एजुकेशन सोसायटी रायपुर के द्वारा जिले में स्थापित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं समूह के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद के विपणन एवं एक्सपोर्ट के संबंध में एक दिवसीय एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन जिला पंचायत महासमुंद में किया गया।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यातक विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन, सूक्ष्म लघु उद्योग एवं समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यातकों का पंजीकरण, आरसीएमसी प्रमाण पत्र, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए उत्पादकों के मानक और गुणवत्ता और वैश्विक बाजार के बीच कड़ी के रूप में काम करने हेतु आवश्यक जानकारी साझा किया गया। जिससे उत्पाद को निर्यात करने करने से उनका अधिक मूल्य पाया जा सके।

सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा निर्मित उत्पादित सामग्रियों को गुणवत्ता एवं पैकेजिंग ब्रांडिंग के माध्यम से स्थानीय एवं वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने हेतु एवं विक्रय किए जाने हेतु दिए गए प्रशिक्षण का स्वयं एवं अपने आसपास के उद्यमियों को बताकर लाभ प्राप्त करने हेतु चर्चा किया गया। कार्यक्रम में एपीडा संस्था से मास्टर ट्रेनर के रूप में दिनेश सावले कृषि विकास प्रबंधक, अशोक राय कंसलटेंट एवं प्रेम आनंद राव फैसिलिटेटर तथा एफपीओ, समूह की सहभागिता रही।

kgnews

Recent Posts

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

3 minutes ago
CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…

7 minutes ago
CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक…

12 minutes ago
CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी…

38 minutes ago
भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल   भोपालवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से भोपाल मेट्रो का…

47 minutes ago
एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग…

57 minutes ago