CG : ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में हाथी ने कुचला…
बलरामपुर। हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां हाथी ने शुक्रवार की रात एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला राजपुर वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बालम साय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेवतपुर के नवापारा में 4 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
देर रात बारिश के बीच हाथियों का दल राजपुर वन परिक्षेत्र में घुस आए और घरों को तोड़ने लगे। वहीं जब बालम अपनी जान बचाकर भाग रहा था, तो हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…
बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…
रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…
रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…