कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर सरगबुंदिया स्थित मड़वारानी मंदिर के समीप भारी वाहन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई. देर रात घटी घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया. पुलिस ने घंटों तक समझाइश दी, जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हटने पर राजी हुए. दरअसल, भारी वाहन की चपेट में आने से गांव के ही निवासी मंगल सिंह की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. ग्रामीणों के चक्का जाम की वजह से घटनास्थल के दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए. सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी और कोरबा सीएसपी भूषणा एक्का पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया. मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि दी गई, वहीं वाहन मालिक की ओर से दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई.
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…