छत्तीसगढ़

CG : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र रौनी का किया निरीक्षण…

जशपुरनगर । दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को उपस्वास्थ्य केंद्र रौनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रसव सेवाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर व्यास ने स्वास्थ्य कर्मियों को सेवाभाव एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन में जहां भी मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

44 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

54 minutes ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

59 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

1 hour ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

1 hour ago