गरियाबंद, भृत्य ने कोर्ट परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हालांकि भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थीए इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिला कोर्ट में भृत्य की ड्यूटी लगाई गई थी। आज भी भृत्य ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच कोर्ट परिसर में अचानक भृत्य ने फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने भृत्य को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम कर फंदे से लाश को उतारा गया। पुलिस जांच में शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…
खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के…
सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…
बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम…
कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…