रायगढ़। करंट तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण व उसके दो बैल की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बाघाडोला का रहने वाला सुरेन्द्र पाव 60 साल हर दिन की तरह आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के खेत की ओर गया था।
तभी अचानक सुरेन्द्र व उसके दो मवेशी टूटे हुए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। इससे मौके पर उसकी व उसके दो बैल की मौत हो गई। कुछ देर बाद जब आते-जाते लोगों ने सुरेन्द्र व मवेशियों को मृत हालत में देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
वहीं मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणें की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले में प्रारंभिक जांच की। जहां पता चला कि उसके पैर में करंट के कारण जलने के निशान है। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…