छत्तीसगढ़

CG : खैरागढ़ और बलरामपुर में 6 लोगों की मौत, सड़क हादसे हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में माजदा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं।

वहीं गुरुवार रात बलरामपुर जिले के ककना में 2 बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 युवकों ने दम तोड़ दिया और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। छुईखदान क्षेत्र में छिंदारी डैम के पास माजदा वाहन अनकंट्रोल हो गया, वाहन गहरी खाई में जा गिरा। माजदा में सवार सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद जंगल से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। छुईखदान टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि फिलहाल शुरुआत जांच जारी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी से हुआ या मानवीय लापरवाही के कारण।

इस हादसे में राजेश साहू (28), मंगल चंद (30) और टिक्कू धनकर (31) की मौत हुई है। तीनों मजदूर थे और भरदाकला (छुईखदान) के रहने वाले थे। बलरामपुर में दो बाइकों में भिड़ंत इतनी तेज थी कि 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना बरियो चौकी क्षेत्र की है। गुरुवार रात करीब 10 बजे ककना-कल्याणपुर मार्ग में ककना नर्सरी के पास ये हादसा हुआ।

एक बाइक में सवार आनंद भुईयां (20 वर्ष) निवासी सिधमा अपने रिश्तेदार लाल बाबू भुइयां (19 वर्ष) के साथ बरियो आया था। दोनों वापस सिधमा जाने के लिए निकले थे। दूसरी बाइक में तुलसी अगरिया (30 वर्ष) अपने साथी कृष्णा खलखो (18 वर्ष) के साथ सिधमा से मदनेश्वरपुर जा रहे थे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago