छत्तीसगढ़

CG : चूहा मारने की दवाई खाकर महिला ने किया सुसाइड

रायगढ़। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने चूहा मार दवा पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। घटना कापू थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, रतनपुर गांव निवासी बबली यादव (19) ने जगालमौहा गांव निवासी राम कुमार यादव के साथ फरवरी 2024 में लव मैरिज की थी। शादी के करीब 5-6 महीने तक दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था। अचानक बबली के चरित्र पर राम कुमार शक करने लगा।

इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होने लगा। वो गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। जिससे परेशान होकर बबली अपने मायके चली गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी। बबली के पिता दयाराम ने सरपंच और उपसरपंच के जरिए दोनों का समझौता कराया। जिसके बाद अगस्त महीने में बबली वापस ससुराल आ गई। कुछ दिनों बाद स्थिति फिर वैसी ही हो गई। रामकुमार अपनी पत्नी की चरित्र को लेकर मारपीट करने लगा। ससुराल से शादी में आए पलंग, अलमारी, कपड़े और सामानों पर गुस्से में आकर रामकुमार ने आग लगा दी। जिससे परेशान होकर पत्नी ने 8 दिसबंर की सुबह चूहा मार दवा पी लिया। जब इसकी जानकारी रामकुमार यादव कोहुई, तो उसने ससुराल वालों की सूचना दी, लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। 2 दिन बाद जब बबली के पिता दयाराम उसे देखने उसके ससुराल आए, तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद दयाराम अपनी बेटी बबली को इलाज के लिए कापू लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बंधनपुर के पास उसकी मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

4 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

4 hours ago