रायपुर । केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में उन्नत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विशेष प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों और राज्य सरकार के अधिकारियों की संयुक्त टीम अगले एक सप्ताह में छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप एक विशेष कृषि नीति तैयार करेगी।
मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में कृषि विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में फसल विविधिकरण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी जोत वाले किसानों को पशुपालन, मत्स्यपालन और वानिकी जैसी सहायक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनुसंधान और उन्नत किस्मों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने वाले शोध को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन को मजबूत करने, कृषि यंत्रों के वितरण और विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में तेज़ी से कार्य हो रहा है, जिससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिल रहा हैं।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…