CG : छत्तीसगढ़ में आज शाम आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट
रायपुर । भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जा सकती है। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में राहत महसूस होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर एक मौसमीय तंत्र सक्रिय होने के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है।
इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम का यह बदलाव किसानों और आम लोगों के लिए राहत लेकर आ सकता है। बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे कुछ इलाकों में आंधी जैसी स्थिति बन सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
भोपाल मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की…
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…