CG : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी

रायपुर । देश के 12 राज्यों में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत छत्तीसगढ़ में भी बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चल रही इस प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच और मतदाता सूची के सुधार का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं को बिना जरूरत किसी अतिरिक्त दस्तावेज या फोटो देने की बाध्यता नहीं है।

व्हाइट बैकग्राउंड फोटो को लेकर भ्रम दूर
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कुछ जगहों पर यह गलतफहमी फैल गई थी कि SIR के लिए व्हाइट बैकग्राउंड वाली फोटो अनिवार्य है। आयोग ने कहा कि यह जरूरी नहीं है। यदि फॉर्म पर लगी फोटो धुंधली या खराब हो तो नया फोटो दिया जा सकता है, अन्यथा सभी मतदाताओं को फोटो देने की जरूरत नहीं है। बीएलओ चाहें तो अपने मोबाइल से भी फोटो लेकर अपलोड कर सकते हैं।

चार नवंबर से जारी है दूसरा चरण
छत्तीसगढ़ में SIR का दूसरा चरण 4 नवंबर से जारी है। बीएलओ घर घर सर्वे कर रहे हैं। जिन मतदाताओं का नाम 2003 की SIR सूची में मौजूद है, उन्हें कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। ऐसे भी मतदाता जो 2003 में नाबालिग थे या दूसरे राज्य में रहते थे, लेकिन उनके माता पिता का नाम किसी भी राज्य की 2003 की सूची में है, उन्हें भी दस्तावेज नहीं देने होंगे।

कब देने होंगे दस्तावेज
यदि 2003 की सूची में न आपका नाम है और न ही आपके माता पिता का, तो आपको अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। आयोग ने 13 दस्तावेजों की सूची जारी की है। इनमें पहचान पत्र, 1 जुलाई 1987 से पहले जारी प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, NRC संबंधित प्रमाणपत्र, फैमिली रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र और आधार से जुड़े निर्देश शामिल हैं।

आपत्ति और अंतिम सूची
एक महीने तक घर घर सर्वे चलेगा। इसके बाद एक महीने तक दावा आपत्तियों की सुनवाई होगी और फिर अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। यदि SIR प्रक्रिया में किसी मतदाता का नाम कट जाता है तो वह पहले कलेक्टर और फिर मुख्य निर्वाचन कार्यालय में अपील कर सकता है।

क्यों जरूरी हुई SIR प्रक्रिया
1951 से 2004 तक आठ बार SIR हुई थी, लेकिन 2004 के बाद यह प्रक्रिया नहीं चल पाई। इस वजह से मतदाता सूची में त्रुटियां बढ़ती गईं। मृतकों, स्थायी रूप से स्थानांतरित, डुप्लीकेट और संदिग्ध प्रविष्टियों को हटाने के उद्देश्य से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसे फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। पहला चरण बिहार में पूरा हो चुका है, दूसरा चरण 12 राज्यों में जारी है और तीसरे चरण में शेष राज्यों में यह प्रक्रिया शुरू होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

19 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

26 minutes ago
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…

28 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

29 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

36 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

39 minutes ago