छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को : 17 परीक्षा केन्द्रों के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रथम पाली में 2524 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 4440 परीक्षार्थी होंगे शामिल

महासमुंद , छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में जिला मुख्यालय महासमुन्द में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह द्वितीय पाली में परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे से शाम 05ः45 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों में 4440 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु 17 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं। जिसमें परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2301 के लिए कार्यपालन अभियंता प्र.मं.ग्रा.स. आशीष कुलदीप, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2302 के लिए कार्यपालन अभियंता लो.नि. सी.एस. चंद्राकर, परीक्षा केन्द्र 2303 के लिए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अजय कुमार खरे परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक होंगे।

इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2304 के लिए जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार सूर्यवंशी, 2305 के लिए अनुविभागीय अधिकारी वन परिक्षेत्र वेंकटेश एम.जी., 2306 के लिए जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव, 2307 के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय, 2308 के लिए कार्यपालन अभियंता गृह नि.मं. नुरेन्द्र कुमार चंद्राकर, 2309 के लिए उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, 2310 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू, 2311 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, 2312 के लिए जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा, 2313 के लिए खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश, 2314 के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार, 2315 के लिए जिला रोजगार अधिकारी ए.ओ. लॉरी, 2316 के लिए सहायक संचालक उद्यान पायल साव एवं परीक्षा केन्द्र 2317 के लिए सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश संजु लाल सिंह को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

17 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

24 minutes ago
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…

26 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

27 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

35 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

37 minutes ago