छत्तीसगढ़

CG : छात्रावास में फैली चेचक, आधा दर्जन छात्राएं चपेट में

कोण्डागांव ग्राम पंचायत मालगांव अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 6 छात्राओं को मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। मालगांव स्कूल से जिला अस्पताल लाई गई सभी छात्राएं मालगांव में ही संचालित कन्या छात्रावास की छात्राएं हैं। हॉस्टल वार्डन मंजीता ध्रुव की माने तो, हॉस्टल में हवन-पूजन तक किया जा चुका है, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर आज कोण्डागांव के जिला अस्पताल में सभी बच्चियों को लाया गया है।

जानकारी अनुसार, कोण्डागांव के ग्राम पंचायत मालगांव अंतर्गत संचालित शासकीय कन्या छात्रावास की छह छात्राएं योग्यता (11), अंजलि (15), माहेश्वरी (15), गीत (13), लक्ष्णदाई (14) और ईश्वरी (14) को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव में कक्षा संचालन के दौरान माता आने जैसे लक्षण दिखाई देने जिला अस्पताल में भेजा गया। हॉस्टल की प्रभारी अधीक्षिका मंजीता ध्रुव के अनुसार, अयोध्या राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी से हॉस्टल की छात्राओं में लगातार ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। परिजनों, पंचायत जनप्रतिनिधि और गांव के वरिष्ठों को मामले की जानकारी देने पर हॉस्टल में हवन-पूजन भी करवाया गया। हवन पूजन के बाद लगभग एक सप्ताह तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन फिर से बच्चियों में माता आने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

आज जब सभी बच्चियां स्कूल गई थीं, तब एक साथ कईयों को माता आने की शिकायत मिली, जिस पर उन्हें कोण्डागांव जिला अस्पताल भेजा गया है। वही बच्चियों का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने सभी तरह का जांच कर उपचार करने की बात कही है।

kgnews

Recent Posts

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

मनेन्द्रगढ़। जिले में तीन नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने और…

3 minutes ago
CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

रायपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधा के खिलाफ अभियान चलाते…

10 minutes ago
CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी…

13 minutes ago
CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

बस्तर। छत्तीसगढ़ का बस्तर, जो कभी नक्सलवाद और बारूद की गूंज के लिए जाना जाता…

17 minutes ago
CG : वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार, मवेशी ले जाने की बात पर वारदात को अंजाम …

CG : वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार, मवेशी ले जाने की बात पर वारदात को अंजाम …

केसीजी। वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार किए गए है। पीड़ित सागर तुरकर ने दिनांक…

20 minutes ago
CG : 180 दिन तक गैंगरेप, प्रेमी की हरकत के चलते ब्लैकमेल होते रही पीड़िता …

CG : 180 दिन तक गैंगरेप, प्रेमी की हरकत के चलते ब्लैकमेल होते रही पीड़िता …

कोरबा। एक किशोरी के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने दोस्तों के बीच उसे…

24 minutes ago