CG : छात्रों संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री नेताम…

कन्या छात्रावास एवं इंडोर स्टेडियम की घोषणा

जगदलपुर । कृषि एवं सहकारिता मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर परिसर में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।  मंत्री नेताम ने कहा कि कृषि संकाय के छात्रों को सिर्फ शासकीय नौकरी के लिए ही नहीं बल्कि नई-नई कृषि तकनीकी को सीखने के साथ-साथ अपने घर के अलावा गांव और प्रदेश के किसानों को जागरूक करते हुए नवीन तकनीकी जानकारी देकर कृषि उत्पादन  को बढ़ावा देने की ओर प्रयास करने की आवश्यकता है ।

सभागार भवन में महाविद्यालय में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ ही पूर्व से अध्ययनरत छात्रों के साथ  पढ़ाई, सुविधा और समस्या के बारे में चर्चा किए सभी छात्रों के द्वारा अलग- अलग विषयों पर खुलकर चर्चा की।  संवाद में महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष अन्या दत्ता ने एक 100 बिस्तर के कन्या छात्रावास एवं एक इंडोर स्टेडियम की मांग की जिसमें मंत्री नेताम ने तत्काल स्वीकृत करने की घोषणा की ।

इससे पहले कृषि एवं सहकारिता मंत्री नेताम कृषि  कॉलेज में उनके प्रथम आगमन पर अधिष्ठाता डॉ आर एस नेताम एवं सहसंचालक अनुसंधान  डॉ ए के ठाकुर द्वारा  माननीय मंत्री जी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंत्री नेताम ने कहा कि इस महाविद्यालय में कम सुविधा के बाद भी जगदलपुर महाविद्यालय ने बहुत प्रगति की है जिसके लिए कुलपति के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हम चाहते है कि प्रदेश का हर महाविद्यालय ऐसे ही प्रगति करे जिससे कि हमारे प्रदेश के ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम  रोशन हो।

  कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पार्षद संग्राम सिंह, उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ जी पी नाग , उपसंचालक कृषि, उपसंचालक उद्यानिकी, उपसंचालक मछलीपालन के साथ ही कृषि महाविद्यालय के डॉ तेजपाल चंद्राकर, डॉ पदमाक्षि ठाकुर, डॉ भुजेंद्र कुमार, एम बी तिवारी, डॉ सुरेश कुमार साहू के साथ ही समस्त वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारी समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

8 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

9 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

9 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

9 hours ago