छत्तीसगढ़

CG : छोटे भाई ने पीट-पीटकर की बड़े भाई की हत्या

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच उपजे विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की मेटल के कडे पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना कापू थाना क्षेत्र का है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जलडेगा निवासी महेश राम और उसका बड़ा भाई कंश राम बीती रात साथ में बैठकर शराब सेवन करते हुए खाना खा रहे थे। इसी बीच जमीन को दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर छोटे भाई महेश राम ने अपने ही सगे बड़े भाई पर मेटल के कड़े से ताबड़तोड वार कर दिया।

जिससे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने और खून अधिक बहने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।  छोटे भाई के द्वारा बड़े भाई की हत्या की जानकारी मिलने पर कापू थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि बीती रात कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जलडेगा में दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी।  धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों भाईयों के बीच जमीन संबंधी को लेकर विवाद था और घटना के समय दोनों साथ में बैठकर शराब पीते हुए खाना खा रहे थे। इस बीच विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : पंचायत सचिव ने 17 लाख किया गबन, जांच शुरू …

CG : पंचायत सचिव ने 17 लाख किया गबन, जांच शुरू …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पंचायत सचिव किशन राठौर पर पिपरखुंटी ग्राम पंचायत के सरपंच के अधिकारों…

2 minutes ago
CG : पूर्व महापौर और बेटे ने किया मारपीट, जल्द होगी गिरफ्तारी …

CG : पूर्व महापौर और बेटे ने किया मारपीट, जल्द होगी गिरफ्तारी …

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में दो कॉलोनियों के बीच पहुंच मार्ग को…

11 minutes ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त कर रही : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त कर रही : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त कर रही :…

18 minutes ago
CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

रायपुर। बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह…

18 minutes ago
CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

दुर्ग। बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार मामले में जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया गया…

31 minutes ago
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री…

40 minutes ago