रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच उपजे विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की मेटल के कडे पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना कापू थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जलडेगा निवासी महेश राम और उसका बड़ा भाई कंश राम बीती रात साथ में बैठकर शराब सेवन करते हुए खाना खा रहे थे। इसी बीच जमीन को दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर छोटे भाई महेश राम ने अपने ही सगे बड़े भाई पर मेटल के कड़े से ताबड़तोड वार कर दिया।
जिससे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने और खून अधिक बहने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। छोटे भाई के द्वारा बड़े भाई की हत्या की जानकारी मिलने पर कापू थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि बीती रात कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जलडेगा में दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों भाईयों के बीच जमीन संबंधी को लेकर विवाद था और घटना के समय दोनों साथ में बैठकर शराब पीते हुए खाना खा रहे थे। इस बीच विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…