अवर्गीकृत

CG : जगद्गुरु शंकराचार्य का रायपुर आगमन 12 अप्रैल को, निमोरा में देंगे आशीर्वचन

उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का 12 अप्रैल को एक दिवसीय रायपुर आगमन हो रहा है। उनके मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने जानकारी दी कि स्वामिश्री: प्रयागराज से दोपहर 12:30 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे, जहाँ भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत और दर्शन का आयोजन होगा। निमोरा में महायज्ञ की पूर्णाहुति में होंगे शामिल – शंकराचार्य दोपहर 1 बजे ग्राम निमोरा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ ‘अभिषेकात्म होमात्मक अतिरुद्र महायज्ञम्’ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे। मंच पर पादुकापूजन के बाद वे आशीर्वचन भी देंगे। आयोजन समिति द्वारा विशेष स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। कथा व्यास पर आचार्य प्रमोद शास्त्री जी महाराज एवं यज्ञाचार्य श्रीराम प्रताप शास्त्री जी महाराज द्वारा संपन्न कराया जाएगा! इस अवसर पर शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर के दंडी स्वामिश्री: डॉ इन्दुभवानंद: तीर्थ जी महाराज, दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानन्द: सरस्वती जी महाराज सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा व ज्योतिर्मठ सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय विशेष रूपसे उपस्थित रहेंगे! शंकराचार्य आश्रम में रात्रि विश्राम – सायंकाल 5 बजे वे शंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला (रायपुर) के लिए रवाना होंगे। यहाँ वे भगवती दर्शन और पादुकापूजन पश्चात भक्तों को आशीर्वचन देंगे और आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे। 13 अप्रैल को प्रातः 7 बजे वे प्रयागराज के लिए विमान से प्रस्थान करेंगे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

7 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

8 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

8 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

8 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

8 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

8 hours ago