कोण्डागांव, साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज ग्राम बनियागांव से आए दिव्यांग पिताम्बर पोयाम को तुरंत व्हील चेयर मिलने पर उन्हें बहुत राहत मिली है। पिताम्बर ने कलेक्टर को बताया कि वे एक आकस्मिक दुर्घटना के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें दैनिक कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से व्हील चेयर और दिव्यांग भत्ता दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उनकी मांग पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही हेतु समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक ललिता लकड़ा को निर्देशित किया। इसके बाद दिव्यांग पिताम्बर को तत्काल जिला कार्यालय में ट्रायसिकल प्रदाय किया गया। दिव्यांग पिताम्बर ने त्वरित सहायता मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अब घर से बाहर आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…