CG : जयस्तंभ चौक पर भाजपा का जश्न, जीत पर बांटी गई झालमुड़ी…
रायपुर । पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न रायपुर के जयस्तंभ चौक पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी का वितरण किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने ममता बनर्जी सरकार के कुशासन को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास” के विजन पर विश्वास जताया है। इसी भरोसे ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई है।
जश्न के दौरान रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं संजय श्रीवास्तव ने इस जीत को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया।
कार्यक्रम में सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी और सच्चिदानंद उपासने सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने कहा कि इस जीत में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बना दिया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…
रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…
कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…
जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…