छत्तीसगढ़

CG : जिनवाणी की वर्षा करते हुए जैन मुनि पहुंचे पार्श्वनाथ जिनालय

  रायपुर जैन दादाबाड़ी में 15 जुलाई को जैन संत श्री विरागमुनि जी का भव्य प्रवेश होगा। वहीं, मुनिजी का रायपुर प्रवेश हो चुका है और जिनवाणी की वर्षा करते हुए श्रावक-श्राविकाओं को लाभान्वित कर रहे हैं। जिनवाणी की वर्षा के क्रम में सोमवार को दीर्घ तपस्वी श्री विरागमुनिजी के श्रीमुख से चौबे कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने प्रवचन का लाभ लिया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि आज हमें जीवन का कल्याण करना है।

उसके लिए हमें कल्याण मित्र चुना है जो कि एक बहुत ही मुश्किल कार्य है। आज तो कल्याण मित्र उसे माना जाता है जो आपकी हां में हां मिलाए, जो आपका विरोध करता है या जिससे आपका वैचारिक मतभेद होता है वह तो आपका दुश्मन हो जाता है। मित्र मंडल की बात तो बहुत दूर की है आज तो घर में ही पिता अपने बच्चों के कल्याण के लिए उन्हें नहीं कह सकता कहीं भी तो कैसे पिता भी अपने मोबाइल में व्यस्त हैं और बच्चा भी यहां तक तो दादाजी भी मोबाइल में मस्त होते हैं।

अब बच्चे को रोके तो रोक कैसे, वह तो वापस पलट कर बोल सकता है कि आप भी तो दिन भर मोबाइल चलाते हो, तो मुझे क्यों मना कर रहे हो। वैसे भी आज आप दुनियाभर में घुम रहे हो, फिर ऐसा क्या बच जाता है जो आपको रात में मोबाइल देखने की आवश्यकता पड़ जाती है। 

मुनिजी ने आगे कहा कि आज कल्याण मित्र आपको बहुत कम मिलेंगे। सलाह देने के लिए दुनियाभर के लोग सामने आ जाएंगे और जब आप किसी से सहायता मांगोगे तो उन हजारों में शायद कोई इक्का-दुक्का ही सामने आएगा। कितना अच्छा होगा कि आपको सलाह के बदले सहयोग मिल जाए। अगर आपको ज्यादा दिमाग लगाना पड़ रहा है तो आप केवल जैन समाज के दो रत्नों को समझ लो आपको पूरा जीवन समझ में आ जाएगा, वह है स्यादवाद और अनेकांतवाद। 

मुमुक्षु नीलेश मेहता को आज मिलेगा दीक्षा का मुहूर्त

जैन संत श्री विरागमुनि जी मंगलवार को सुबह 5.30 बजे चौबे कॉलोनी से विहार करते हुए भाठागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी पहुंचेंगे। इसके पश्चात बुधवार की सुबह 8 बजे मुमुक्षु नीलेश महेता को दीक्षा का मुहूर्त गुरूवर द्वारा प्रदान किया जाएगा।

अतिथियों के लिए प्रवचन के बाद नवकारसी, सुबह और शाम के भोजन की व्यवस्था क्लब हाउस में रहेगी। चातुर्मास समिति के प्रचार प्रसार संयोजक नीलेश गोलछा और तरुण कोचर ने बताया कि जिनवाणी की वर्षा के क्रम में 02, 03 और 04 जुलाई को वालफोर्ट सिटी में सुबह 8.45 से 9.45 बजे मुनिश्री का प्रवचन होगा। आप सभी से निवेदन है जिनवाणी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

kgnews

Recent Posts

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…

60 minutes ago
मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

1 hour ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

1 hour ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

10 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

11 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

11 hours ago