धान बेचने वाले 15 हजार 602 किसानों को 256 करोड़ 23 लाख रुपये का किया गया भुगतान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य विगत 15 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। धान उपार्जन के लिए जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में अब तक 10 लाख 81 हजार 559 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। इस अवधी में धान बेचने वाले 15 हजार 602 किसानों को 256 करोड़ 23 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरवाही विकासखण्ड में उपार्जित धान की मात्रा 5 लाख 35 हजार 756.40 क्विंटल है। यहां धान बेचने वाले 7454 किसानों को 126 करोड़ 92 लाख 34 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।
इसी तरह पेंड्रा विकासखण्ड में उपार्जित धान की मात्रा 2 लाख 22 हजार 190 क्विंटल है। यहां धान बेचने वाले 3575 किसानों को 52 करोड़ 64 लाख 02 हजार रुपये और गौरेला विकासखण्ड में उपार्जित धान की मात्रा 3 लाख 23 हजार 612.40 क्विंटल है। यहां धान बेचने वाले 4573 किसानों को 76 करोड़ 66 लाख 54 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का कार्य आगामी 31 जनवरी तक चलेगा। इस वर्ष कॉमन धान का मूल्य 2369 रुपए और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपए समर्थन मूल्य निर्धारित है। राज्य शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति किं्वटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी किया जा रहा है।
जिले में अब तक धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 82 हजार 854 क्विंटल, लरकेनी में 94 हजार 00.40 क्विंटल, धनौली में 87 हजार 220 क्विंटल, सिवनी में 70 हजार 630 क्विंटल, लालपुर में 79 हजार 488 क्विंटल, पेण्ड्रा में 65 हजार 168.80 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 67 हजार 818.80 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 56 हजार 168.80 क्विंटल, निमधा में 52 हजार 96 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।
इसी तरह धान उपार्जन केंद्र खोडरी में 53 हजार 918.40 किं्वटल, देवरीकला में 54 हजार 865.20 क्विंटल, गौरेला में 39 हजार 618.40 क्विंटल, मरवाही में 45 हजार 447.60 क्विंटल, परासी में 49 हजार 520.40 क्विंटल, तरईगांव में 43 हजार 406.80 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 36 हजार 517.60 क्विंटल, बंशीताल में 36 हजार 871.60 क्विंटल, कोडगार में 29 हजार 260.80 क्विंटल, जोगीसार में 19 हजार 960.80 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 16 हजार 726.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।
विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…
रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण रायपुर, गौरेला…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार,…
अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,…
रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले…