08 मई से शुरू होगा जल संरक्षण महाअभियान
उत्तर बस्तर कांकेर, जल संरक्षण को लेकर जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत ‘‘सबके जुबानी-बचाबो पानी’’ महाभियान के तहत कांकेर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमाली में 08 मई से प्रारंभ किया जाएगा। इसमें संबंधित विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जायेगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इस अभियान के तहत् पारंपरिक जल स्त्रोंतों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संग्रहण और भू-जल स्तर को पुनः स्थापित करने हेतु प्रत्येक पंचायत में जल संरक्षण पर शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली, पोखर, तालाब एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई, पुनर्भरण हेतु श्रमदान से नवीनीकरण तथा वर्षाजल संग्रहण हेतु एक-एक रिचार्ज पीट श्रमदान से तैयार करवाना व ग्रेवाटर प्रबंधन के लिए स्थल का चयन किया जाएगा। इस अभियान में जिले के हर ग्राम पंचायत में 09 से 25 मई तक जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, पंच, वरिष्ठ नागरिक एवं समस्त ग्रामवासी तथा मनरेगा, बिहान स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन, पीएचई विभाग के भागीदारी से जल संचयन की योजनाएं बनाई जाएगी।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…