छत्तीसगढ़

CG : जिले में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बलौदाबाजार, विश्व पर्यावरण  दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम महाभियान अंतर्गत गुरुवार क़ो  मिनीमाता गार्डन मे वन विभाग एवं नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कलेक्टर दीपक सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्षद एवं अधिकारियों ने फालदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत पनगांव, शुक्लाभाठा एवं गिंडोला के जल संचय वाहिनी क़ो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो क़ो पौधा वितरित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सोनी ने विश्व पर्यावरण दिवस  की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 जून क़ो हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस बार जिला प्रशासन की टीम ने शहर क़ो हरा -भरा बनाने के लिए कार्ययोजना बनाया है जिसमें तालाबों का सौन्दर्यीकरण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक प्लांटेशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा नगर पालिका बलौदाबाजार में आने वाले समय में बेहतर कार्य होगा, स्वच्छता में भी कार्य होंगे। एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत लगाए गए पौधो की सुरक्षा भी जरुरी है।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज नगर में बहुत अच्छी शुरुआत हुई है। वृक्ष सुरक्षित रहेंगे तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे। जहां भी खाली जगह है वहां पेड़ लगाएं। पेड़ लगाकर उसकी देख भाल भी करनी है।
उन्होने कहा कि वृक्षारोपण के लिए जनता क़ो जागरूक करना होगा और पेड़ों की कटाई रोकना होगा।आने वाले समय में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर शहर क़ो हरा -भरा  किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में लगे पेड़ पौधों में पानी देने के लिए एक टैंकर और कर्मचारी की भी व्यवस्था की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago