छत्तीसगढ़

CG : जिले में साढ़े छह हजार से अधिक किसानों से अब-तक करीब 3 लाख क्ंिवटल धान की खरीदी

कोरिया, जिले में 14 नवम्बर से अब-तक 6 हजार 513 किसानों से 2 लाख 72 हजार 509 क्विटंल धान की खरीदी हो चुकी है। जिले में 7 राइस मिल संचालकों ने अनुबंध किया है, जिससे धान खरीदी केंद्रों से उठाव में तेजी आया है। जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी दी है कि सग्रहण केन्द्र में 7 हजार 140 क्विटंल धान जारी किया गया है, और मिलर्स को 5 हजार 760 क्विटंल धान का डीओ जारी हुआ है। इस तरह अब-तक कुल 12 हजार 900 क्विटंल धान उठाव के लिए जारी हुआ जिसमें 7 हजार क्विटंल से अधिक धान का उठाव हो चुका है।

किसानों को 68 करोड़ रुपए का भुगतान
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी गिरजाशंकर साहू ने जानकारी दी कि जिले में इस खरीफ वर्ष के लिए 22 हजार 978 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस वर्ष 21 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब-तक 6 हजार 513 किसानों ने अपना धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 67 करोड़ 90 लाख 62 हजार 210 रुपए का भुगतान किया गया है।

जिले के 6 हजार 513 किसानों से अब-तक 15 करोड़ रुपए की ऋण वसूली
जिले के पंजीकृत किसानों को खरीफ फसल के लिए 6 हजार 513 किसानों को 15 करोड़ 95 लाख 23 हजार 837 रुपए का ऋण वितरण किया गया था। ऋण वसूली की प्रक्रिया भी चल रही है। अभी तक लिकिंग के माध्यम से 14 करोड़ 92 लाख 53 हजार 302 रुपए का ऋण वसूला गया है। शेष लक्ष्य की वसूली आने वाले दिनों में लिकिंग के माध्यम से की जाएगी।

धान खरीदी अभियान 31 जनवरी तक
धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। वहीं जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. +91-7836-232330 तथा कॉल सेंटर नम्बर 1800-233-3663 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

kgnews

Recent Posts

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

15 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

18 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

22 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

24 minutes ago
बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा

बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा

बालाघाट  बालाघाट के बुढ़ी क्षेत्र में महिलाएं पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने…

25 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

45 minutes ago