कोरिया, जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और झुमका बोट क्लब के बेहतर संचालन के लिए झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी, बैकुण्ठपुर ने नौका विहार, फिश एक्वेरियम, पार्किंग और कैफेटेरिया संचालन हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह निविदा दो वर्षों की अवधि के लिए होगी।
नौका विहार और सुविधाओं के लिए निविदा जारी
झुमका बोट क्लब में पर्यटकों के लिए 05 नग 04-सीटर फैमिली शिकारा बोट, 14-14 सीटर की 03 मेकेनाईज्ड स्पीड बोट (बिना इंजन), 01 नग फिश एक्वेरियम, 01 पार्किंग एवं 01 कैफेटेरिया के संचालन हेतु निविदा जारी की गई है। निविदा विक्रय 03 मार्च 2025 से 19 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे तक व निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे तक और निविदा खोलने की तिथि 19 मार्च 2025 दोपहर 3 बजे से है।
निविदा प्रपत्र में निर्धारित शर्तों और अन्य जानकारियों का अवलोकन वेबसाइट korea.gov.in पर या झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी बैकुण्ठपुर कार्यालय, कलेक्टर कोरिया के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…