CG : झोपड़ी में घुस कर हाथी ने नवाजत शिशु को कुचला…

सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकनी धरमपुर में रविवार देर रात एक बजे एकाकी हाथी के हमले में 40 दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना कोटेसरा अंतर्गत ग्राम लोकरा निवासी प्रवासी मजदूर ज्ञानी अपनी पत्नी के साथ गुड़ फैक्ट्री में कार्य करने के लिए यहां आया हुआ था। वे अपने चालीस दिन के नवजात बच्चे के साथ फैक्ट्री के पास अस्थायी झोपड़ी में रह रहे थे। रविवार रात में सोनगरा जंगल से भटका एक हाथी गुड़ की गंध से आकर्षित होकर झोपड़ी की ओर आया और उसने झोपड़ी को तोड़ दिया। घटना के दौरान दंपती किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन उनका 40 दिन का नवजात बच्चा हाथी के पैरों तले कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। सूचना देने के काफी देर बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय पर सूचना तंत्र और चेतावनी व्यवस्था सक्रिय होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने नियम अनुसार मृतक परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग केवल घटना के बाद पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी करता है, लेकिन रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…

28 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

44 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

49 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

51 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

53 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

57 minutes ago