CG : डीईओ ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण, छात्र-छात्राओं को दी मूल्यवान परीक्षा की सलाह…

एमसीबी । जिले के जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे ने शासकीय स्कूल पिपरिया का निरीक्षण किया और विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों के संबंध में छात्र-छात्राओं के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्हें परीक्षा की तैयारी में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने राष्ट्रीय प्रवीणता सह छात्रवृत्ति परीक्षा, एकलव्य विद्यालय परीक्षा छात्रवृत्ति, और दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में छात्रों को जानकारी दी तथा मेरिट में आने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने की बात कही। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया और स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के साथ सत्येंद्र सिंह, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, और मनीष तिवारी, व्याख्याता उपस्थित रहे। विद्यालय में डॉ. विनोद पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठक कदम कुंवर, अबुल कमर, जरीना परवीन, उषा किरण, राजेश चौधरी, कल्पना वर्मा, मेरी क्लारा बेग सहित समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस निरीक्षण के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता और छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

29 minutes ago
ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री…

34 minutes ago
धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

1 hour ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

1 hour ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

2 hours ago