CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …
कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में डॉक्टर के कम्प्यूटर टेबल के नीचे एक कोबरा सांप फन फैलाए दिखा। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम ने उसका रेस्क्यू किया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल अस्पताल के OPD में मंगलवार सुबह डॉक्टर की टेबल के नीचे से फुफकारने की आवाज आ रही थी, जब टेबल के नीचे देखा गया तो एक कोबरा फन फैलाए बैठा था। इसके बाद ओपीडी में मौजूद मरीज और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने घबराने के बजाय तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे जंगल में छोड़ा गया।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…