छत्तीसगढ़

CG : तिरंगा रैली निकालकर स्कूली छात्रों ने देश भक्ति की अलख जगाई

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

सुकमा । भारत तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक को सर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर हरिस.एस ने अधिकारियों को निर्देश दिए है।

सात दिवसीय कार्यक्रम में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलिया, तिरंगा दौड़ और मैराथन तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवस, तिरंगा प्रतिज्ञा तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेला का आयोजन जिले में किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को इंगित करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगे। जिसके तहत स्वतंत्रता सप्ताह के लिए व्यापक तैयारियां की गई है जिसमे सार्वजनिक उपक्रमों स्वयं सहायता समूह सामाजिक संगठनों सहित सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षाे उल्लास एवं गरिमा मय बनाने के लिए सभी की भागीदारी का आव्हान किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इस गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।

kgnews

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

4 hours ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

4 hours ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

4 hours ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

4 hours ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

4 hours ago