बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कोलाहल अधिनियम के तहत एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की। तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और साउंड सिस्टम जब्त किया।
22 जनवरी 2025 को छाबड़ा पैलेस के सामने तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाने की सूचना पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि कृष्ण ऊर्फ लाला पटेल (उम्र 25, निवासी चांटीडीह रपटा, थाना सरकंडा) अपने वाहन में स्पीकर लगाकर तेज ध्वनि में गाने बजा रहा था। इससे आसपास के निवासियों को असुविधा हो रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन और स्पीकर जब्त कर लिए। यह कृत्य धारा 3, 5 और 15 कोलाहल अधिनियम के तहत अपराध पाया गया।
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इस दौरान बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
भोपाल हिमालय की ऊंची चोटियों और ग्लेशियरों पर तैनात सैनिकों के लिए भौगोलिक और मौसम…
भोपाल मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रभावी होने के बाद लव जिहाद के…
रायपुर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खुद उड़ाया ड्रोन छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को आधुनिक…
भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा के ढांचे और उसकी साख को लेकर बेहद हैरान…
भोपाल मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक…
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…