AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

भोपाल
 हिमालय की ऊंची चोटियों और ग्लेशियरों पर तैनात सैनिकों के लिए भौगोलिक और मौसम की परिस्थितियां दुश्मन से अधिक खतरनाक होती हैं। कम ऑक्सीजन, अत्यधिक ठंड और तनाव की वजह से इन क्षेत्रों में सैनिकों की शारीरिक और मानसिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित होती है। एम्स भोपाल अब ऐसी परिस्थितियों में तैनात सैनिकों को शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखने में मदद करेगा।

एम्स भोपाल के निदेशक डा. माधवानंद ने बताया कि एम्स भोपाल की क्लीनिकल विशेषज्ञता और डीआरडीओ की तकनीकी दक्षता मिलकर ऐसे नवाचार लाएगी जो न सिर्फ जवानों की जान बचाएंगे, बल्कि उनकी कार्यक्षमता को भी कई गुना बढ़ाएंगे।

इसके लिए भोपाल एम्स ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख प्रयोगशाला डिफेंस इंस्टीट्यूट आफ फिजियोलाजी एंड एलाइड साइंसेज (डीआइपीएएस) के साथ समझौता किया है।

दोनों मिलकर ऐसी मशीनें बनाएंगे और तकनीक विकसित करेंगे जो सैनिकों को इन कठिन परिस्थितियों में भी फिट और युद्ध के लिए तैयार रखेंगी।

एम्स भोपाल में मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े और शारीरिक-मानसिक फिटनेस की जांच के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं पहले से मौजूद हैं।

डीआरडीओ के विशेषज्ञों ने कुछ महीने पहले इनका अवलोकन किया था। इन्हें परियोजना की जरूरतों के अनुरूप पाने के बाद वहां से एम्स के साथ सहयोग का प्रस्ताव आया था।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: AIIMS

Recent Posts

राजनांदगांव : कशिश-छाया की पढ़ाई के लिए की आर्थिक मदद…

राजनांदगांव : कशिश-छाया की पढ़ाई के लिए की आर्थिक मदद…

राजनांदगांव/ डोंगरगांव | बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं एक निवासी ओमप्रकाश साहू लगभग तीन वर्षों से…

14 minutes ago
CG : मछुआरा बहा, शिवनाथ नदी की घटना …

CG : मछुआरा बहा, शिवनाथ नदी की घटना …

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया मछुआरा युवक…

15 minutes ago
CG : प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी …

CG : प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश…

22 minutes ago
राजनांदगांव : तीजनबाई की लोक साधना को किया नमन कविता और चिंतन से सजी साहित्यिक संध्या…

राजनांदगांव : तीजनबाई की लोक साधना को किया नमन कविता और चिंतन से सजी साहित्यिक संध्या…

राजनांदगांव ,साकेत साहित्य परिषद की ग्राम सुरगी में मासिक साहित्यिक परिचर्चा, कवि गोष्ठी और 27वें…

22 minutes ago
CG : जिला अस्पताल का सिविल सर्जन गिरफ्तार …

CG : जिला अस्पताल का सिविल सर्जन गिरफ्तार …

सक्ती। जिला अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रत्नाकर से पे डेटा के नाम पर…

26 minutes ago
राजनांदगांव : 2 को पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहब पहुंचेंगे, तैयारी शुरू की…

राजनांदगांव : 2 को पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहब पहुंचेंगे, तैयारी शुरू की…

राजनांदगांव , सतगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा दामाखेड़ा 16वें वंश प्रताप आचार्य पंथ…

28 minutes ago