बलरामपुर। बीती रात शंकरगढ़ क्षेत्र के पटना गांव के पास तेज़ बारिश के चलते एक पुल टूट गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुल के टूटते ही उस पर से गुजर रहा एक पिकअप वाहन भी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सतर्कता दिखाते हुए समय रहते कूद गए और उनकी जान बच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार लोग बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन पुल के बीच पहुंचा, पुल का एक हिस्सा धंस गया और पूरा वाहन नदी में समा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बचवार–पटना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बारिश अभी भी जारी है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
मामले की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर निगरानी रख रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। प्रशासन द्वारा जल्द ही पुल की मरम्मत और रास्ता बहाल करने के प्रयास किए जाने की संभावना है।
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
रायपुर कहते हैं कि अगर सही समय पर सही मदद मिल जाए, तो किसी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सुधारों और डिजिटल सुशासन के…
छिंदवाड़ा. जिले से आत्महत्या का एक अलग मामला सामने आया है। चौरई थाना क्षेत्र के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हमें जीवन दें, सद्मार्ग पर…
रायपुर आधुनिक दौर में खेती-किसानी को उन्नत और मुनाफे का सौदा बनाने…