CG : तेज़ बारिश के बीच पुल अचानक टूटकर नदी में गिरा, हादसे के वक्त ऊपर से गुजर रही थी पिकअप, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बलरामपुर। बीती रात शंकरगढ़ क्षेत्र के पटना गांव के पास तेज़ बारिश के चलते एक पुल टूट गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुल के टूटते ही उस पर से गुजर रहा एक पिकअप वाहन भी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सतर्कता दिखाते हुए समय रहते कूद गए और उनकी जान बच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बचवार–पटना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह पड़ा ठप

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार लोग बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन पुल के बीच पहुंचा, पुल का एक हिस्सा धंस गया और पूरा वाहन नदी में समा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बचवार–पटना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बारिश अभी भी जारी है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर निगरानी रख रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। प्रशासन द्वारा जल्द ही पुल की मरम्मत और रास्ता बहाल करने के प्रयास किए जाने की संभावना है।

kgnews

Recent Posts

CG : खैरागढ़ में उपद्रव कर शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

CG : खैरागढ़ में उपद्रव कर शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस…

3 minutes ago
CG : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़

CG : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी…

9 minutes ago
CG : दुर्ग यूनिवर्सिटी में 18.87 लाख की कार खरीदी पर ऑडिट की बड़ी आपत्ति…

CG : दुर्ग यूनिवर्सिटी में 18.87 लाख की कार खरीदी पर ऑडिट की बड़ी आपत्ति…

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में करीब 18.87 लाख रुपये की कार खरीदी को लेकर…

14 minutes ago
CG : कोकान पहाड़ी पर फोटोशूट बना हादसे का कारण, पैर फिसलने से नीचे गिरा युवक

CG : कोकान पहाड़ी पर फोटोशूट बना हादसे का कारण, पैर फिसलने से नीचे गिरा युवक

बालोद। बालोद जिले के कोकान पहाड़ी में फोटोशूट के दौरान एक युवक के साथ बड़ा…

30 minutes ago
CG : शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

CG : शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ शहर में सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस…

36 minutes ago
राजनांदगांव में शहादत दिवस पर तत्कालीन SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 वीर जवानों को श्रद्धांजलि

राजनांदगांव में शहादत दिवस पर तत्कालीन SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 वीर जवानों को श्रद्धांजलि

राजनांदगाँव. अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर क्षेत्र में 12 जुलाई वर्ष 2009 को नक्सलियों के…

38 minutes ago