CG : दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु मूल्यांकन शिविर 22 से 24 अप्रैल तक

उत्तर बस्तर कांकेर , एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सीएसआर मद से दिव्यांगजन को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु मूल्यांकन शिविर का आयोजन जनपद पंचायतों में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को जनपद पंचायत कांकेर में आयोजित होने वाले मूल्यांकन शिविर में चारामा, कांकेर और नरहरपुर जनपद पंचायत के दिव्यांगजन सम्मिलित हो सकते हैं। इसी प्रकार 23 अप्रैल को भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत में भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और दुर्गूकोंदल तथा 24 अप्रैल को कोयलीबेड़ा मंे आयोजित मूल्यांकन शिविर में कोयलीबेड़ा, अंतागढ़ और दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत के दिव्यांगजन शामिल होंगे। 

    मूल्यांकन शिविर में दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मेडिकल, पासपोर्ट साईज फोटो जिसमें दिव्यांगता दर्शित हो, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र तथा राशन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। शिविर विषयक सभी व्यवस्था संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा की जाएगी। शिविर में    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चिकित्सक टीम उपलब्ध कराई जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों का पेंशन, मोबाईल सीडिंग, डीएलसी इत्यादि कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार जिला आधार सेवा केंद अधिकारी के द्वारा दिव्यांगजन का आधार बनाने, अपडेट किए जाने हेतु टीम उपलब्ध कराया जाएगा तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा दिव्यांगजनों के बैंक खाता संबंधी समस्या के समाधान हेतु टीम उपलब्ध कराई जाएगी। 

kgnews

Recent Posts

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

7 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

11 minutes ago
CG : अवैध रेत व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर किए जब्त …

CG : अवैध रेत व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर किए जब्त …

एमसीबी : कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध…

13 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

23 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

25 minutes ago
CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार,…

28 minutes ago