छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग-रायपुर रूट पर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन

दुर्ग। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-लालकुआं-दुर्ग मार्ग पर 18 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 08771 दुर्ग-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 1, 8, 15, 22, 29 मई और 5, 12, 19, 26 जून 2025 को (कुल 9 फेरे) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08772 लालकुआँ-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन लालकुआं से 2, 9, 16, 23, 30 मई और 6, 13, 20, 27 जून 2025 को (कुल 9 फेरे) प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी। 08771 दुर्ग-लालकुआं समर स्पेशल दुर्ग से हर गुरुवार सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। रायपुर (आगमन 11:20, प्रस्थान 11:25), उस्लापुर (आगमन 13:20, प्रस्थान 13:30), पेंड्रारोड (आगमन 14:55, प्रस्थान 14:57), अनूपपुर (आगमन 15:40, प्रस्थान 15:45), शहडोल (आगमन 16:20, प्रस्थान 16:22), उमरिया (आगमन 17:14, प्रस्थान 17:16) होते हुए दूसरे दिन शुक्रवार शाम 17:50 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

08772 लालकुआं-दुर्ग समर स्पेशल लालकुआं से हर शुक्रवार रात 20:20 बजे रवाना होगी। मार्ग में उमरिया (आगमन 19:46, प्रस्थान 19:48), शहडोल (आगमन 21:20, प्रस्थान 21:22), अनूपपुर (आगमन 22:05, प्रस्थान 22:10), पेंड्रारोड (आगमन 23:00, प्रस्थान 23:02), उस्लापुर (आगमन 01:15, प्रस्थान 01:25), रायपुर (आगमन 03:00, प्रस्थान 03:05) होते हुए रविवार सुबह 04:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 3 सामान्य श्रेणी, 15 स्लीपर और 2 एसी थर्ड क्लास के डिब्बे शामिल रहेंगे। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा कैंट, मथुरा, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर और रुद्रपुर सिटी स्टेशनों पर ठहरेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

6 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

27 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

35 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

55 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

57 minutes ago
CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…

59 minutes ago