बालोद । दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना रात करीबन 3 बजे दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक की है. दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दिनभर लोगों की आवाजाही को देखते हुए दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक पर रात के समय 8 से 9 युवक दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे थे. इस दौरान ग्राम घोठिया निवासी 19 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे पिता अजित रावटे एलटी लाइन के तार से सम्पर्क में आने के बाद नीचे गिर गया।
युवक को तत्काल शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया. सूचना पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रवाना किया. सुबह परिजनों को शव सौंपने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…