कोरबा। कटघोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका जो पानी की आपूर्ति कर रहा है वह पानी बारिश के कारण प्रदूषित हो गया है। इससे क्षेत्र के निवासी, विशेषकर छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
वार्ड नंबर 6 के निवासी गजेंद्र ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गंदा पानी आ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोग पानी को उबालकर पी रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों, सीएमओ और अध्यक्ष को अवगत कराया है।
अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जल आपूर्ति स्रोत में बारिश का पानी मिल रहा है। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह स्थिति नगर पालिका की लापरवाही का परिणाम है।
कोरबा जिले के कई अन्य गांवों में भी दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या की जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण रायपुर, गौरेला…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार,…
अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,…
रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी आमद का दमदार ट्रेलर तो दिखाया, लेकिन कुछ ही…