छत्तीसगढ़

CG : देवर ने विधवा भाभी को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम खैरा निवासी राजकुमारी बर्मन (38) मजदूरी कर अपने दो बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 7 मार्च को दोपहर में, जब उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे, तभी उसका देवर संजय बृजवासी, जो चकरभाठा थाना क्षेत्र के तेलसरा का निवासी है, घर आया।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे गुस्से में आकर संजय ने राजकुमारी को कमरे में पटककर गमछे से उसका गला घोंट दिया और फरार हो गया। हत्या करने के करीब आधे घंटे बाद आरोपी संजय ने अपनी बड़ी मां की बेटी को फोन कर खुद ही जानकारी दी और खुदकुशी करने की बात कहकर मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद उसकी बहन ने परिवार को सूचना दी। परिजनों ने जब घर पहुंचकर देखा तो राजकुमारी मृत अवस्था में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी संजय का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि…

29 minutes ago
नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

भोपाल दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। आर्थिक अनियमितता के मामले में कांग्रेस…

34 minutes ago
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में लगा चांदी का महारुद्र यंत्र बार-बार काला हो…

39 minutes ago
देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

​रायपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों…

45 minutes ago
निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों…

49 minutes ago