बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रतिबंधित नशीली सिरप की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। उनके कब्जे से देशी रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और 60 नग नशीली सिरप बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी सकरी के कमल साहू उर्फ छोटा (20 वर्ष और विक्की पांडेय उर्फ भूपेंद्र (24 वर्ष) हैं। पुलिस ने कमल साहू के पास से -30 नग नशीली सिरप (3000 ग्राम), कीमत 5,850 रुपये, देशी रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस, कुल कीमत 65,850 रुपये तथा विक्की पांडेय के पास से 30 नग नशीली सिरप (3000 ग्राम), कीमत 5,850 है। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कुल कीमत 35,850, जब्त किया गया। आरोपी विक्की पांडेय पहले से कई गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
21 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि तालापारा घोड़ादाना स्कूल के पास दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने की फिराक में हैं। थाना सिविल लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी की। तलाशी के दौरान एक थैले में 60 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप और एक आरोपी की जेब से देशी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…