सारंगढ़. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ मे बीती रात बोहराबहाल धान उपार्जन केन्द्र के कार्यालय में भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय जलकर खाक हो गया. बोहराबहाल में झोपड़ी बनाकर कार्यालय का संचालन किया जा रहा था. जहां रविवार रात 1 बजे आग लगने से करीब 10 हजार बारदाना, कंप्यूटर सेट, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मोटरसाइकिल समेत अन्य कई कीमती सामान जलकर राख हो गए. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह हादसा यह साबित करता है कि धान खरीदी के केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि धान उपार्जन केंद्रों में महज दिखावे के लिए तैयारियां की जाती हैं, जबकि सामान्य दुर्घटनाओं से निपटने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. इस हादसे ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि करोड़ों रुपये का धान बिना किसी सुरक्षा के खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है, जो बड़ी क्षति का कारण बन सकता है.
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…