छत्तीसगढ़

CG : धान की बोनस राशि का उपयोग जरूरी काम को पूरा करने के लिए करेंगे : किसान बिंदेश्वर योगेश्वर

 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को दो साल के धान खरीदी की बोनस राशि दे दी है। राज्य के किसान राशि पाकर खुश हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दे रहे हैं। किसान इस बोनस राशि का उपयोग नये घर बनाने, ट्रेक्टर का किस्त जमा करने, दैनिक उपयोग की सामान खरीदने में कर रहे हैं। नारायणपुर जिले के कोचवाही निवासी किसान बिंदेश्वर नाग द्वारा दो वर्ष में 43 क्विंटल 20 किलो धान बेचने की बोनस राशि 12 हजार 960 रुपए बोनस राशि मिली है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब ट्रेक्टर का किस्त जमा में आसानी होगी। वहीं बाकुलवाही निवासी किसान योगेश्वर नाग ने 4 हजार 320 रुपए बोनस राशि मिलने पर इसे घर के उपयोग हेतु खर्च करने की बात कही और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। कोचवाही निवासी 5 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी बिंदेश्वर नाग ने दो वर्ष के धान विक्रय की बोनस राशि मिलने की खुशी प्रकट करते हुए बताया कि धान समर्थन मूल्य पर बेचा हूं, जिसकी राशि से खेत मरम्मत कराने में उपयोग करूंगा।

जिले के ग्राम केरलापाल के किसान सूबाय को 23 हजार 160 रूपये, दयावती को 14 हजार 760 रूपये, कुकड़ाझोर के किसान गंेदराम को 42 हजार 420 रूपये, कुम्हारपारा वार्ड के किसान श्यामचंद को 65 हजार 940 रूपये, खड़़ीबहार के किसान धर्मराम को 3 हजार 480 रूपये, तेलसी के किसान हरून को 69 हजार 240 रूपये, देवांगनपारा के किसान विश्वनाथ को 52 हजार 920 रूपये, बाकुलवाकी के किसान समदूराम को 22 हजार 560 रूपये, बागडोंगरी के किसान अर्जुन को 9 हजार 480 रूपये, बिंजली के किसान बालसिंग को 21 हजार 600 रूपये, शंभूराम को 72 हजार 180 रूपये, बेलगांव के किसान नीलकंठ को 28 हजार 320 रूपये, बोरण्ड के किसान शत्रुघन को 11 हजार 520 रूपये, सिंगोड़ीतराई के किसान पुनाराम को 73 हजार 560 रूपये और ग्राम सुलेंगा के किसान गहरूराम को 4 हजार 320 रूपये का बोनस मिला। जिले के किसानों ने कहा कि सरकार ने दो वर्ष का लंबित बोनस राशि देकर किसानों पर उपकार किया है, जिससे किसानों के परिवार में खुशहाली का माहौल है।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

CG : कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

  गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में राशन,…

6 minutes ago
CG : टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

पीएम जनमन आवास योजना के तहत निर्मित 200 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य…

8 minutes ago
CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

जगदलपुर, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों…

11 minutes ago
प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची…

19 minutes ago
सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई

सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य…

21 minutes ago
भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

धार  इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को एक माह…

55 minutes ago