कलेक्टर ने एक्शन लेने किया था 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

भोपाल

राजधानी में सड़कों के बीच व साइड वर्ज के ग्रीन बेल्ट को लेकर नया तथ्य सामने आया था कि हरित क्षेत्र नगर निगम के नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले एनजीटी की सेंट्रल बेंच ने विभाग को प्रकरण में पार्टी बनाने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने एक्शन लेने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया था, जिसे जनवरी के पहले सप्ताह में अतिक्रमण हटाने संबंधी रिपोर्ट देनी है। इस रिपोर्ट को लेकर कमेटी द्वारा किए गए कामों को लेकर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट एनजीटी में पेश की जाएगी।

ये अफसर कर रहे हैं लगातार कार्यवाही
 कलेक्टर आशीष सिंह ने ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमणों के खिलाफ कार्यवाही  के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, नगर निगम के अपर आयुक्त गार्डन, अपर आयुक्त अतिक्रमण, अधीक्षण यंत्री गार्डन, पीडब्ल्यूडी के संबंधित कार्यपालन यंत्री और फरिस्ट रेज अधिकारियों को शामिल किया गया था। करीब एक महीने से इस कमेटी के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही जारी है। शहर के पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर ग्रीन बेल्ट में सालों से जमा कब्जों को हटाया गया है। इतना ही नहीं कई जगह अस्थायी तौर पर रखी गुमठियों, दुकानों और ठेलों को भी हटाया गया है।  कमेटी जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे एनजीटी में पेश किया जाएगा।

नदी का एरिया नापने में मिलीभगत
कलियासोत नदी के एरिया नापने में कई स्थानों पर मिलीभगत सामने आ रही है। जहां लाल निशान लगाए गए हैं वहां स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि नदी वहां से 100 फुट नहीं 150 फुट दूर है लेकिन प्राइवेट बिल्डर्स और संस्थानों को फायदा पहुंचाने के लिए दूसरी रहवासी कालोनियों में निशान लगाए गए हैं। ताकि कुछ रसूखदारों की बिल्डिंगे बचाई जा सके। जेके हॉस्पिटल के पीछे पुल से लगी कॉलोनियों में ऐसा ही किया गया है। जिससे रहवासियों में बेवजह दहशत है। इन कॉलोनीवासियों ने रहवासियों के सामने ही नपती की मांग की है। सवाल तो यह है कि प्रशासन ने ही जमीन दी, नगर निगम ने बिल्डिंग परमिशन दी और अब नगर निगम ही अवैध बताकर नोटिस दे रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

34 minutes ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

36 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

39 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

44 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

48 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

56 minutes ago